स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर किसान संगठनों ने उठाई न्याय और लंबित मांगें पूरी करने की मांग

लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर किसान संगठनों ने उठाई न्याय और लंबित मांगें पूरी करने की मांग

बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की पांचवीं बरसी पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर किसान संगठनों ने बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। किसान एकता संघ समेत विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शहीद किसानों और पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से पूर्व में किए गए आश्वासनों को लागू करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को दिया।

 किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर रवि नागर ने कहा 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसक घटना में चार किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई थी। घटना के बाद मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत कई लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हुई और मामला न्यायिक प्रक्रिया में रहा है।किसान एकता संघ की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 4 अक्टूबर 2021 को मृत किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। संगठन ने मांग की है कि जिन पात्र परिवारों के सदस्यों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है, उन्हें नियमानुसार तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए।

 इसके साथ ही घटना में घायल किसानों के लिए घोषित आर्थिक सहायता की स्थिति स्पष्ट करने और पात्र घायलों को लंबित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। किसान एकता संघ ने मामले से जुड़े गवाहों, पीड़ित परिवारों और शहीद किसानों के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से किए गए लिखित आश्वासनों को लागू करने तथा लंबित मांगों पर किसान संगठनों के साथ समयबद्ध वार्ता की मांग ज्ञापन में शामिल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें