स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुमकुम ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में महिला रिकर्व का स्वर्ण जीतकर हासिल किया ओलंपिक कोटा

कुमकुम ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में महिला रिकर्व का स्वर्ण जीतकर हासिल किया ओलंपिक कोटा
कुमकुम ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में महिला रिकर्व का स्वर्ण जीतकर हासिल किया ओलंपिक कोटा

नागोया। भारत की 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने रोमांचक शूटआउट में दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को हराकर भारत को इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

निर्धारित मुकाबला 5-5 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद शूटआउट में कुमकुम ने शानदार संयम दिखाते हुए 10 अंक हासिल किए, जबकि येजिन का तीर 8 अंक पर लगा। इसके साथ ही कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज भी बन गईं।स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लहराया गया और राष्ट्रगान बजा तो कुमकुम की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

 फाइनल से पहले ही हासिल किया ओलंपिक कोटा

कुमकुम ने फाइनल में पहुंचने से पहले चीन की जिंगयी झू को हराकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के दो व्यक्तिगत कोटा स्थानों में से एक हासिल किया। हालांकि यह कोटा खिलाड़ी के बजाय देश को मिलता है और भारत को अभी टीम कोटा हासिल करना बाकी है। झू के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कुमकुम ने 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से जीत दर्ज की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने विश्व चैंपियन कांग चाएयंग को 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

टीम और मिश्रित स्पर्धा में भी जीते पदक

कुमकुम का इन एशियाई खेलों में यह तीसरा पदक है। उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।एशियाई खेलों में रिकर्व तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए इससे पहले तरुणदीप राय ने 2010 ग्वांग्झू खेलों में पुरुष वर्ग का रजत पदक जीता था।

ओलंपिक टीम में जगह के लिए ट्रायल अहम

लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए भारतीय टीम का चयन खेलों से करीब छह महीने पहले होने वाले चयन ट्रायल के जरिए किया जाएगा। कुमकुम को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए इन ट्रायल में शीर्ष तीन खिलाड़ियों में रहना होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें