स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

जिलाधिकारी ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक

जलभराव के स्थानों पर पानी निकलवाकर दवा का छिड़काव कराए : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक

श्रावस्ती। भिनगा - शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी माह में चलने वाले संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संचालन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर, 2026 तक एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाया जायेगा।

 उन्होने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जाएं, और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाय।


जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए एकत्र हुए जल को निकलवाकर दवा का छिड़काव कराया जाए। जिससे मच्छर उत्पन्न होने की सम्भावना न रहे। संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगी। 

इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा क्षयरोग के सम्भावित रोगियों की भी जानकारी प्राप्त करेंगी। कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य सम्पादित करेंगी। जिला स्तर से आयोजित कन्ट्रोलरूम से सभी सम्बन्धित विभाग को जानकारी व मानिटरिंग की जाए। उन्होने सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
बैठक का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें