स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी

जिला अल्मोड़ा में टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जोश कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

जिला अल्मोड़ा में टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जोश कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा ।  टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम अल्मोड़ा सभागार में टी०बी० मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से जोश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जोश कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे०पी० नड्डा जी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया । जनपद अल्मोड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर हरीश चद्र पन्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को टीवी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, एन०सी०सी० कैडेट्स, My Bharat Volunteers तथा समुदाय की भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सम्भावित टीबी मरीजों की पहचान एवं जाँच को प्रोत्साहित करना और समाज में टीबी के प्रति व्याप्त भ्रांतियों एवं कलंक को दूर करना है। JOSH कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में JOSH टीम का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत ब्लॉक नोडल अधिकारियों नेतृत्व मे टी०बी० मुक्त भारत अभियान में जोश कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को टी०बी० उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदार बनाया जाना है। जिससे टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर प्रांशु डेनियल, जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक शर्मा, डॉक्टर पूनम भट्ट जीजीआईसी अल्मोड़ा की एनसीसी नोडल उमा तिवारी , एनसीसी कैडेट्स, आशा , नगर निगम अल्मोड़ा के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एस टी एस आनंद मेहता द्वारा किया गया.

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें