स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीजनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: योगीमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीजनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: योगी

जनता की समस्याओं पर कैड़ा सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनता की समस्याओं पर कैड़ा सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

  • बहुउद्देशीय शिविर में मौके पर मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को किया लाभान्वित

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। राजकीय कॉलेज रवाईखाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, दुग्ध विकास, उद्योग और स्वरोजगार समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को पेंशन पत्र वितरित किए गए, जबकि बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई। उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों ने भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, किसान, युवा और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें