स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

जल जीवन मिशन की खुदाई से बदहाल हुआ मुख्य बाजार का रास्ता

जल जीवन मिशन की खुदाई से बदहाल हुआ मुख्य बाजार का रास्ता

  • हादसों को दावत दे रही खुली सड़क, हर रोज लोग हो रहे चुटहिल

पायनियर संवाददाता। माधौगढ़ (जालौन)

मुख्य बाजार में जल जीवन मिशन के तहत की गई खुदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गोविंद धाम से लेकर फल चैराहे तक सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से राहगीरों, व्यापारियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक महीने से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। नियमानुसार पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते खुदी हुई सड़क अब तक बदहाल पड़ी है। सड़क पर बने गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बाइक सवार अक्सर संतुलन खोकर गिर रहे हैं। वहीं, बुजुर्गों के भी ठोकर लगने और गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को भी रोजाना जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के महामंत्री अजीत गुप्ता ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारी से फोन पर की थी। अधिकारी ने तत्काल सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों अजीत गुप्ता, लला तिवारी, विनय, शिवकुमार राठौर, नीटू भदौरिया आदि का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण न केवल आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि बाजार के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर रास्ते को सुचारु नहीं किया गया, तो व्यापारी बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें