स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

नई दिल्ली।भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।सलीमा हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशंस कप का खिताब दिला चुकी हैं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया और इसके साथ ही एफआईएच प्रो लीग में वापसी का टिकट भी हासिल किया।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम चयन पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और टीम एशियाई खेलों की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी पद्मश्री सम्मानित सविता और बिछू देवी खारीबम संभालेंगी। रक्षा पंक्ति में सुशीला चानू, इशिका चौधरी, ज्योति, लालथांटलुआंगी और शिल्पी डबास शामिल हैं। लालथांटलुआंगी और शिल्पी ने हाल ही में एफआईएच नेशंस कप के जरिए सीनियर टीम में प्रभावशाली शुरुआत की थी।मिडफील्ड में कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग टीम की कमान संभालेंगी।

फॉरवर्ड लाइन में लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर, एफआईएच नेशंस कप में सर्वाधिक छह गोल करने वाली दीपिका, इशिका और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है।मारिन ने कहा, इस टीम ने हाल के प्रदर्शन से साबित किया है कि खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म और फिटनेस में हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह टीम एशियाई खेलों में भारत के लिए मजबूत चुनौती पेश करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम :

गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारीबम,डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, इशिका, ब्यूटी डुंगडुंग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें