स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

दमदार पंच के साथ भारतीय महिला मुक्केबाजों ने नौ पदक किए पक्के

दमदार पंच के साथ भारतीय महिला मुक्केबाजों ने नौ पदक किए पक्के
  • एशियाई अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की  तनु (51 किग्रा), निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (+80 किग्रा)।

जकार्ता। जकार्ता में खेली जा रही एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की अंडर-23 महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को दोपहर और शाम के सत्रों में आयोजित क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए भारत की नौ मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए पदक पक्के कर लिए हैं।

जकार्ता में 5 से 16 जुलाई तक खेले जाने वाली चैंपियनशिप के दोपहर के सत्र में तनु और निशा की एकतरफा जीत बुधवार दोपहर के सत्र में भारत की तनु (51 किग्रा) ने थाईलैंड की केवालिन नोरासिंग को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले  से करारी शिकस्त दी। वहीं, 54 किग्रा वर्ग में निशा ने भी कजाकिस्तान की अलियाकसार सिम्बात पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। हालांकि, 48 किग्रा वर्ग में निधि ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्हें कजाकिस्तान की गुलनाज बुरीबायेवा के खिलाफ 2-3 के खंडित फैसले से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

शाम के सत्र में प्राची और निकिता का दबदबा शाम के सत्र में भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा कायम रहा। 57 किग्रा वर्ग में प्राची ने कोरिया की येजिन ओह को पहले ही दौर में आरएससी  के आधार पर बाहर कर दिया। इसके बाद निकिता चंद (60 किग्रा) ने चीनी ताइपे की चेन-शुआन ये को तीसरे दौर में आरएससी के जरिए शिकस्त दी। वहीं, 65 किग्रा वर्ग में काजल ने जापान की अरिंदा अकिमोतो को 4-1 के खंडित फैसले से हराया।

सेमीफाइनल में पहुंचीं ये नौ मुक्केबाज इन नतीजों के साथ ही भारत ने अंडर-23 महिला वर्ग में कुल नौ पदक पक्के कर लिए हैं, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी मुक्केबाजों का पोडियम फिनिश (पदक जीतना) तय हो गया है। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय मुक्केबाजों में तनु (51 किग्रा), निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (+80 किग्रा) शामिल हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें