स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

जकार्ता में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, अंडर-19 महिला वर्ग में आठ पदक पक्के

जकार्ता में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, अंडर-19 महिला वर्ग में आठ पदक पक्के

जकार्ता । इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5 से 16 जुलाई तक आयोजित एशियाई अंडर-19 एवं अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-19 महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। क्वार्टर फाइनल में छह भारतीय मुक्केबाजों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही भारत ने अंडर-19 महिला वर्ग में आठ पदक सुनिश्चित कर लिए।

51 किलोग्राम वर्ग में चंद्रिका भोरेश पुजारी ने कजाखस्तान की झदीरा काल्ताय को 5-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। 54 किलोग्राम वर्ग में जॉयश्री देवी ने भी कजाखस्तान की मराल तोलेपबेर्गेन को 5-0 से पराजित किया।

57 किलोग्राम वर्ग में प्राची ने उज्बेकिस्तान की रोबिया रवशानोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में चाहत ने कजाखस्तान की झासमिन अब्रामयान के खिलाफ 5-0 की एकतरफा जीत हासिल की।

48 किलोग्राम वर्ग में गुंजन ने मंगोलिया की अल्तानजुल अल्तानगादास को कड़े मुकाबले में 3-0 के विभाजित निर्णय से मात दी। 75 किलोग्राम वर्ग में अंशिका ने कजाखस्तान की अल्तिंगुल आयमूखान को 4-1 से हराकर भारत का आठवां पदक सुनिश्चित किया।

हालांकि भारत को दो मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा। 65 किलोग्राम वर्ग में वंशिका पहले राउंड में उज्बेकिस्तान की रुशनाबोनू इसोएवा के खिलाफ आरएससी (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) से हार गईं, जबकि 70 किलोग्राम वर्ग में लक्षु को उज्बेकिस्तान की मफ्तुना यांगिएवा ने 5-0 के फैसले से पराजित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें