स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा बरकरार

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा बरकरार

अंबेकर मीतेई, आदित्य और सिकंदर ने शानदार जीत दर्ज कर भारत की चुनौती को और मजबूत किया

जकार्ता। एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अंडर-19 वर्ग में अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), आदित्य (55 किग्रा), सिकंदर (60 किग्रा) और देवेंद्र चौधरी (75 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर भारत की चुनौती को और मजबूत किया।

50 किलोग्राम भार वर्ग में अंबेकर मीतेई ने चीनी ताइपे के क्यू-यू शियाओ को पहले ही राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) के जरिए हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मुकाबले की शुरुआत से ही अंबेकर पूरी तरह हावी रहे और प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

55 किलोग्राम वर्ग में आदित्य ने किर्गिस्तान के डेनियल ताश्तानबेकोव को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। इसके बाद 60 किलोग्राम वर्ग में सिकंदर ने दक्षिण कोरिया के तैमिन यांग के खिलाफ भी 5-0 की शानदार जीत दर्ज की।

75 किलोग्राम वर्ग में देवेंद्र चौधरी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के सुंग-लिन त्साई को दूसरे राउंड में आरएससी के जरिए पराजित किया। इस जीत ने विभिन्न भार वर्गों में भारतीय मुक्केबाजों की मजबूत दावेदारी को और मजबूती दी।

हालांकि 70 किलोग्राम वर्ग में प्रशांत को कड़े मुकाबले में कजाकिस्तान के बिबारिस अशिरवाय के हाथों हार का सामना करना पड़ा। प्रशांत पहला राउंड 1-4 से हार गए, लेकिन दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। निर्णायक तीसरे राउंड में भी उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 2-3 के अंतर से मुकाबला गंवा बैठे।

भारतीय मुक्केबाजों के लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो रहा है कि देश की युवा बॉक्सिंग प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से अपनी पहचान बना रही हैं। शुरुआती दौर के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें