श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

शिवा शर्मा हत्याकांड
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। राजधानी के चर्चित करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक शनिवार से 14 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते जेल में है। तीनों को 22 अक्टूबर को जेल भेजा गया था। 10 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि शनिवार को समाप्त होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने तीनों को फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
जेल में तीनों के लिए पहले से लागू सख्त नियम जारी हैं। मुलाकात और फोन कॉल पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही कराई जानी है। जेल प्रशासन के मुताबिक कड़े नियमों के चलते अभी तक उनसे मिलने कोई भी परिजन जेल नहीं पहुंचा है।जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि सोमवार को श्रद्धा के तीन वकीलों ने जेल में उससे मुलाकात की है।



