स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

मांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • सात प्लास्टिक की बोरियों में मिला करीब डेढ़ क्विंटल मांस
  • पशु चिकित्साधिकारी ने जांच के लिए भेजे छह नमूने

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध मांस से भरी ओमनी वैन पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने वैन में प्रतिबंधित मांस ले जाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना निवासी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री भूपेंद्र अर्कवंशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह संगठन के कार्य से रहीमाबाद जा रहे थे। 

आरोपी चालक फैजुल

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सफेद-सिल्वर रंग की ओमनी वैन (यूपी 32 एचपी 3774) में तीन लोग संदिग्ध मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना पर वह अपने साथियों के साथ रहीमाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंचे और वैन को रोककर जानकारी की। आरोप है कि वैन में सात प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में मांस रखा हुआ था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम फैजूल निवासी टिकरा बरार, संडीला, हरदोई बताया। उसने बताया कि वह मलिहाबाद कस्बे के चौधराना निवासी इरशाद के यहां से मांस लेकर आ रहा था।

 उसके दो साथी रिजवान और इस्लाम मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। तहरीर के मुताबिक, चालक मांस से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया और रहीमाबाद के पशु चिकित्साधिकारी नीरज कुमार को मौके पर बुलाया। उन्होंने मांस के छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि हो सकेगी। मलिहाबाद के अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मलिहाबाद चौधराना निवासी इरशाद कस्बे में भैंसे का मांस काटकर बेचता है।

मौके पर करीब 15 किलो मांस मिला है।रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक फैजूल, इरशाद, रिजवान और इस्लाम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक फैजूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि शेष करीब डेढ़ क्विंटल मांस को नष्ट कराकर जमीन में जमींदोज करा दिया गया है। इरशाद समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें