स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

आइटा चैंपियनशिप सीरीज: राबीब अली, युवराज, किंजलक और सौंदर्या ने सेमीफाइनल में

आइटा चैंपियनशिप सीरीज: राबीब अली, युवराज, किंजलक और सौंदर्या ने सेमीफाइनल में

लखनऊ, पायनियर समाचार सेवा। राबीब अली खान, युवराज सिंह, किंजलक श्रीवास्तव, अर्जुन शर्मा, सिद्धि सिंह, सौंदर्या जायसवाल और अनाया सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक एवं बालिका टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन एवं केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड, गोमतीनगर में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

अंडर-14 बालक वर्ग में शीर्ष वरीय राबीब अली खान ने कृष्णा सिंह को 9-5 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने अर्नव श्रीवास्तव को 9-2 से मात दी, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने पार्थ बामानिया को 9-0 से एकतरफा शिकस्त दी। आरव शुक्ला ने कबीर शर्मा को 9-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

अंडर-16 बालक वर्ग में शीर्ष वरीय किंजलक श्रीवास्तव ने ध्रुव सिंह को 9-4 से पराजित किया। रोहिन राज ने ऋषांत जायसवाल को 9-4 से हराया। विराट सिंह ने सातवीं वरीयता प्राप्त तेजस सिंह को 9-4 से मात दी, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त अर्जुन शर्मा ने युवराज सिंह को 9-3 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

अंडर-16 बालिका वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त सिद्धि सिंह ने चौथी वरीय ताशी किरण को 9-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। तीसरी वरीय अदिति सिंह ने सियोना चिकर को 9-1 से हराया। पश्चिम बंगाल की आठवीं वरीय आशिका जायसवाल ने महाराष्ट्र की थिया देसाई को 9-3 से पराजित किया, जबकि शीर्ष वरीय सौंदर्या जायसवाल ने विरिका अग्रवाल को 9-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

अंडर-14 बालिका वर्ग में शीर्ष वरीय अनाया सेन ने काली चक्रवर्ती को 9-0 से हराया। वहीं चौथी वरीय आशी किरण ने शिवान्या गौतम के मुकाबला छोड़ देने (वॉकओवर/रिटायर्ड) के कारण अगले दौर में प्रवेश किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें