स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

होमगार्ड ने डाटा केबिल से पत्नी व बेटी की हत्या

होमगार्ड ने डाटा केबिल से पत्नी व बेटी की हत्या

112 पर सूचना कर खुद थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण, घरेलू कलह के कारण दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा मोहल्ले में रह रहे एक होमगार्ड ने शुक्रवार तड़के डाटा केबिल तार से अपनी अधेड़ उम्र पत्नी और बड़ी बेटी का गला घोट कर हत्या कर दी । जिसके बाद स्वयं कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दे कृष्णा नगर थाने पर पहुंच गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की बात कबूल सरेंडर कर दिया। डबल मर्डर की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी ने अपने अधिकारियों को सूचित कर मौके पर दलबल संग पहुंच गए। वहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी वारदात स्थल का निरीक्षण किया। कृष्णा नगर पुलिस ने दोनों मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छोटी बेटी की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बेटी पूजा साहू                               पत्नी श्याम दुलारी

20 वीं बटालियन होमगार्ड में तैनात होमगार्ड रविंद्र शंकर गुप्ता (58) ने शुक्रवार तड़के तीन बजे सोते समय डाटा केबिल की तार से गला घोंटकर अपनी पत्नी श्याम दुलारी (50) और बेटी पूजा साहू (32) की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को लेकर घर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर पर बेटी और फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपी होमगार्ड एक सप्ताह से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी के किसी युवक से बात करने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इसके अलावा बताया कि मृतक श्याम दुलारी एक वर्ष पूर्व अक्टूबर माह 2025 में घर से गहने लेकर लापता हो गई थी। पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। कुछ दिन बाद पत्नी वापस घर लौट आई लेकिन उसके पास गहने नहीं थे। जिसके बाद से ही पति पत्नी में हमेशा तनाव रहता था और घर में झगड़े हुआ करते थे। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आरोपी होमगार्ड ने गुरुवार अपने बेटे-बहू को दावत पर बुलाया था। 

जो रात करीब 11 बजे खापीकर अपने घर वापस लौट गए थे, उनके जाने के बाद तड़के उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त छोटी बेटी अपनी भतीजी के साथ निचले तल पर दूसरे कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थी। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपित होमगार्ड के जुर्म इकबाल के बाद कस्टडी में ले लिया गया है छोटी बेटी प्रिया की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।

बेटी की दोनों शादियां हुई असफल

परिवार में चार बेटियां, एक बेटा और नातिन है। बड़ी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2017 में हुई थी, तलाक के बाद वर्ष 2022 में दूसरी शादी की, वह भी टूट गई। इसके बाद से वह पिता के घर पर ही अपनी पांच वर्ष की बेटी काव्या के साथ रह रही थी। मझली बेटी लक्ष्मी का विवाह उन्नाव में हुआ है, रूबी गुजरात में, छोटी बेटी प्रिया अविवाहित है, जबकि बेटा विनय अपनी पत्नी के साथ घर से अलग पारा में किराए के मकान में रहता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें