स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

हैदराबाद में ओस नहीं होने से धीमी गेंदों को मिला फायदा : कीमो पॉल

पांच मैचों की श्रृंखला अब 2-2 से बराबर है और शनिवार को बेंगलुरु में होने वाला पांचवां टी20 मुकाबला निर्णायक होगा।

हैदराबाद में ओस नहीं होने से धीमी गेंदों को मिला फायदा : कीमो पॉल
हैदराबाद में ओस नहीं होने से धीमी गेंदों को मिला फायदा : कीमो पॉल

हैदराबाद। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने कहा कि भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी गेंदों का सही इस्तेमाल उनकी टीम की जीत का अहम कारण रहा। उन्होंने बताया कि हैदराबाद की पिच पर कुछ गेंदों को मिल रही ग्रिप का गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर आउट हो गई और उसे 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। पॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

मैच के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पॉल ने कहा कि बल्लेबाजों से मिले फीडबैक के आधार पर गेंदबाजों ने अपनी रणनीति तैयार की थी। उन्होंने कहा, “हमें अपने बल्लेबाजों से यही जानकारी मिली कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है, लेकिन कुछ गेंदें पिच से ग्रिप कर रही हैं।पॉल ने कहा कि इस परिस्थिति में धीमी गेंदें काफी प्रभावी साबित हुईं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ मैदानों पर गेंद को ज्यादा ग्रिप नहीं मिल रही थी, लेकिन हैदराबाद में यह रणनीति कारगर रही।

उन्होंने गेंदबाजी की योजना के बारे में कहा कि टीम का लक्ष्य अधिकतर गेंदें विकेटों की सीध में डालना था। जब भारतीय बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते, तब यॉर्कर का इस्तेमाल करना भी रणनीति का हिस्सा था।

पॉल ने हैदराबाद में ओस नहीं पड़ने को भी गेंदबाजों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, इस श्रृंखला में कई बड़े लक्ष्य का पीछा किया गया है, लेकिन हैदराबाद में परिस्थितियां गेंदबाजी करने वाली टीम के अनुकूल रहीं।उन्होंने कहा, इस श्रृंखला में कुछ बड़े स्कोर का पीछा किया गया है, लेकिन मुझे लगता है कि एक अहम कारण यह है कि हैदराबाद में ओस नहीं थी। ओस होने पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए काफी मुश्किल हो जाती है।

पॉल ने कहा कि पिछले मैच और इस मुकाबले में भी ओस नहीं थी, जिससे वेस्टइंडीज के गेंदबाज अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर सके।पांच मैचों की श्रृंखला अब 2-2 से बराबर है और शनिवार को बेंगलुरु में होने वाला पांचवां टी20 मुकाबला निर्णायक होगा। पॉल ने कहा कि उनकी टीम अंतिम मैच में भी सकारात्मक सोच के साथ उतरेगी।

उन्होंने कहा, हमारे लिए हर मैच एक जैसा होता है, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या बाद में। हम यथासंभव सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं। इन विकेटों पर बड़ा स्कोर बनाना काफी मायने रखता है। वेस्टइंडीज की टीम हैदराबाद में मिली जीत से उत्साहित है और अब उसकी नजर निर्णायक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करके श्रृंखला जीतने पर होगी। वहीं, भारतीय टीम घरेलू मैदान पर श्रृंखला अपने नाम करने के लिए वापसी की कोशिश करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें