स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

गंगोत्री विधायक की प्रमुख मांगों पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

गंगोत्री विधायक की प्रमुख मांगों पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

  • विश्वनाथ-शक्ति कॉरिडोर, पर्यटन स्थलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर
  • भटवाड़ी केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति दिलाने का किया भरोसा

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़ी मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तरकाशी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीकाशी विश्वनाथ-मां शक्ति विकास कॉरिडोर को विकसित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक रुख दिखाते हुए क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देने की बात कही।

विधायक द्वारा गाजणा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग भी रखी गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए डोडिताल, अवाना बुग्याल, गिडारा बुग्याल, जौराई बुग्याल, कुश कल्याण, हरि महाराज सौड़ बुग्याल, सहस्त्रताल, खेड़ा ताल और बर्मी ताल जैसे प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की घोषणा करते हुए इसे दिवंगत विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने स्वागत किया। भटवाड़ी विकासखंड में लंबे समय से लंबित केंद्रीय विद्यालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव का लगातार अनुसरण कर रही है और इसे शीघ्र स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सभा के दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी आगमन पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा उत्तरकाशी जनपद में भी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें