स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

गंभीर इलाज के लिए जरूरतमंदों को मिलेगी मदद:ओमप्रकाश राजभर

गंभीर इलाज के लिए जरूरतमंदों को मिलेगी मदद:ओमप्रकाश राजभर

बसखारी, अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अंबेडकर नगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बसखारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं, चिकित्सा सहायता और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उसे एक सप्ताह के अंदर इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, सामान्य आवश्यकता होने पर 15 दिन के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।


कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में दंगों पर प्रभावी नियंत्रण रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले करीब आठ वर्षों में यदि कोई बड़ा दंगा हुआ हो तो बताएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उस दौरान बड़ी संख्या में दंगे हुए और लोग मारे गए।
अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह सक्रियता के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


रोडवेज बस संचालन की मांग:इस दौरान बसखारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर से बसखारी में रोडवेज बसों का पूर्व की तरह संचालन शुरू कराने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, महामंत्री रमेश रावत, सत्यनारायण मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्या से मंत्री को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्र एवं प्रभु श्रीराम का रजत स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, लल्लन सोनी भागीरथी राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें