घर लौटने के कुछ दिन बाद युवक की मौत युवती के साथ फंदे पर लटका मिला शव
पढ़ुआ के बेंचेपुरवा में दो शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

निघासन-खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बेंचेपुरवा गांव में तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि युवक एक-दो दिन पहले ही बाहर से कमा कर अपने घर लौटा था। घर लौटने के कुछ दिन बाद ही युवती के साथ उसका शव पेड़ पर लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गर्इं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तड़के दोनों शवों को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक एक-दो दिन पहले ही बाहर से अपने घर लौटा था। इसके बाद युवक और युवती के शव मिलने की घटना सामने आई। एक साथ दो शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गर्इं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच घटना की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति: युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर स्थिति पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।



