स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

एक छत के नीचे मिलीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु शिविर में उमड़े ग्रामीण

एक छत के नीचे मिलीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु शिविर में उमड़े ग्रामीण

-पेंशन, स्वास्थ्य जांच, बैंकिंग और पंचायत सेवाओं का मौके पर लाभ; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड थानाभवन में बुधवार को बहुउद्देश्यीय सेवा सेतु शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख प्रियंका कोरी विशिष्ट अतिथि रहीं। खंड विकास अधिकारी नीरू मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। समाज कल्याण विभाग के काउंटर पर वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना और छात्रवृत्ति के आवेदन लिए गए। आधार प्रमाणीकरण और पात्रता से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य और मधुमेह जांच कर दवाएं वितरित कीं। साथ ही टीबी, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया।शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षणिक और खेल सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, फिनाइल और डिटर्जेंट समेत घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र और बैंक सखी के माध्यम से बैंक खाते खोलने और आधार आधारित लेनदेन की सुविधा दी गई। पंचायत एवं ग्राम विकास डेस्क पर ग्रामीणों की समस्याएं दर्ज कर जॉब कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय समेत विभिन्न योजनाओं के आवेदन कराए गए। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पेंशन लाभार्थियों और अन्य योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें