स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

कुमार तनय महिला संगठन पीलीभीत की ओर से करवा चौथ और दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव के माहौल में सजी-धजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हंसी-खुशी, संगीत और मनोरंजक खेलों के बीच महिलाओं ने त्योहारों की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को करवा चौथ एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कार्तिकेय की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शुरू हुए गरबा और डांडिया नृत्य में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक रंगों और उल्लास से सजे इस आयोजन में हर कोई त्योहारों की मस्ती में सराबोर नजर आया। लकी ड्रॉ, हाऊजी और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम में आयोजित करवा चौथ’ और ‘दिवाली धमाका प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। करवा चौथ का खिताब संगीता गुप्ता ने अपने नाम किया, जबकि दिवाली धमाका की विजेता अनीता गुप्ता रहीं। विजेताओं को सुंदर उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे प्रीतिभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन की अध्यक्ष मीनू गुप्ता और मंत्री निहारिका गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष शिप्रा गुप्ता, सहमंत्री राधा गुप्ता और उपाध्यक्ष निशा गुप्ता ने आयोजन में सहयोग दिया तथा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर चंद्रप्रभा, कल्पना, सीमा, सारिका, सविता, ऋचा, अंजना, अनीता, पूनम, सुरभि, कोमल, सोमना, नीतू, अर्चिता, अलका, प्रियंका, ज्योति, वीना, सुनीता, अर्चना सहित संगठन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें