स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगीएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगी

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
  • विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 98,529 नोटिस किए गए हैं जारी।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण के कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से आपसी समन्वय के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने स्तर से पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित दावों, आपत्तियों एवं नोटिसों की सुनवाई तथा निस्तारण को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला एवं अन्य उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें