स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

डीएम ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

डीएम ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

-सैनिक बंधु बैठक में राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज और शस्त्र अनुभाग से जुड़ी शिकायतें उठीं, करीब 100 पूर्व सैनिकों ने लिया हिस्सा

शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज और शस्त्र अनुभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के प्रार्थना पत्र दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैनिक बंधु बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें मौजूद लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वरोजगार, उद्योग स्थापना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह (अप्रा.) सहित करीब 100 भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं और उनके आश्रित मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें