स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तैराकी में सीएमएस छात्र ने जीते चार गोल्ड मेडल

तैराकी में सीएमएस छात्र ने जीते चार गोल्ड मेडल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-11 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण दुबे ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप-2026 में चार गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया।

यह जानकारी सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कृष्ण दुबे ने 200मी बटरफ्लाई, 400मी इण्डिविजुअल मिडले, 800मी फ्री-स्टाइल एवं 400मी फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में चार गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है, साथ ही 200मी इण्डिविजुअल मिडले स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है।

इस तैराकी चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक के उज्वल भविष्य की कामना की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें