स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वादमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी

छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अल्मोड़ा जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 08 से 10 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, उनके द्वारा नामित बीएलए तथा बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ, बीएजी सदस्य तथा बीएलए-2 मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ वर्तमान निर्वाचक नामावली का एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर चिह्नित मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाताओं के साथ प्रथम बार मतदाता बनने वाले तथा युवा पात्र मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलए से आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की। आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के लोगों के पंजीकरण के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जा सकेंगे। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 03 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई गई। अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद अल्मोड़ा में कुल 4,76,536 मतदाता पंजीकृत हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें