स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगीएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं
  • विभिन्न विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल अंतर्गत नौला, सल्ला रौतेला एवं बड़गल भट्ट गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया। जनसमस्याओं को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाने तथा गांव में भंडार कक्ष एवं पेयजल टैंक के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान एवं विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र से संबंधित जनहित की समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जन मिलन कार्यक्रमों के पश्चात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैड़ी स्थित पिप्लेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथा व्यास आचार्य मोहन राम द्वारा प्रस्तुत संगीतमय श्री राम कथा का श्रवण किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें