स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
शाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसलUP MLC Election 2026: भाजपा ने अवध क्षेत्र में तेज की चुनावी तैयारियां, बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क पर जोरशाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसलUP MLC Election 2026: भाजपा ने अवध क्षेत्र में तेज की चुनावी तैयारियां, बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क पर जोर

भजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जन

भजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जन


पायनियर संवाददाता। बरेली
जनकपुरी-राजेंद्र नगर स्थित शिवाजी पार्क में माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी समेत सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव-2026’ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 6.5 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई।कार्यक्रम में गणेश वंदना, भजन, गीत-संगीत, अघोरी नृत्य और राधा-कृष्ण महारास ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। बाल कलाकार रिदम चिश्वंशी और शास्त्रीय नृत्यांगना अग्रिमा सक्सेना की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मां गंगा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। महाआरती के बाद बरेली के राजा गणपति को 170 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।दूसरे दिन पूजा-अर्चना और हवन के बाद गणपति विसर्जन यात्रा शिवाजी पार्क से निकली। ढोल-नगाड़ों के बीच यात्रा जनकपुरी, छत्रपति शिवाजी चैक, डीडी पुरम, पटेल चैक, चैकी चैराहा और कैंट होते हुए रामगंगा पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। बप्पा की विदाई पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
आयोजन में डॉ.रजनीश सक्सेना, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल,सी एल शर्मा,अनुपम कपूर,राकेश कुमार अग्रवाल,महंत अजयानंद जी,अंकुर सक्सेना,सी ए विनीश अरोरा,कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय,मनीष रस्तोगी,प्रभु दयाल शर्मा,राहुल कुमार सिंह, विशेष कुमार,पी सी अग्रवाल,चेतन पुरी,अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना,हरजीत कौर, पूनम भल्ला,रचना सक्सेना, डिम्पल मेहंदीरत्ता,विशाल मेहरोत्रा मनीष,ऋषि रंजन सिंह,तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, संजू रस्तोगी,भरत रस्तोगी,आरती सक्सेना,डॉ सुबोध अस्थाना,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में आभार संरक्षक सी एल शर्मा एवं अनुपम कपूर ने दिया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें