स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बसपा का विशाल विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, दयाराम राजभर प्रभारी प्रत्याशी घोषित

बसपा का विशाल विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, दयाराम राजभर प्रभारी प्रत्याशी घोषित

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से शुक्रवार को 280 जलालपुर विधानसभा क्षेत्र का विशाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जलालपुर-मालीपुर मार्ग स्थित आर्या मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।


सम्मेलन के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आ’’ान किया। इसी दौरान उन्होंने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से दयाराम राजभर को प्रभारी प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद्रा ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वनाथ पाल ने बसपा की नीतियों और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में आम जनता से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई थी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने की अपील की।
सम्मेलन में मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या मंडल दिलीप कुमार विमल, मंडल जोन प्रभारी दयाराम राजभर, बसपा के वरिष्ठ नेता एवं 281 अकबरपुर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा, मुख्य मंडल संयोजक मुस्लिम समाज मोहम्मद असद समेत कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इसके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलापुर केडी गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर सुनील सावंत गौतम, मुख्य मंडल संयोजक पिछड़ा समाज रवि प्रकाश मौर्य, मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या मंडल अरविंद गौतम, जोन प्रभारी रामनयन निर्दोष तथा सभापति गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर बल दिया। सम्मेलन का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें