स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगीएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावओवरब्रिज पर कार की टक्कर से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफरजर्जर तार बने काल! किसान की तीन बीघा गन्ना फसल स्वाहा, मुआवजे को भटका रहा अन्नदाता‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: योगी

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • 150 से अधिक कारीगरों ने किया प्रतिभाग।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई द्वारा अल्मोड़ा विकासखंड हवालबाग में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की जानकारी देकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करना था। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण, क्यूआर कोड के माध्यम से शिपिंग एवं ट्रैकिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, वित्तीय साक्षरता, ऋण सुविधा, उद्यम पंजीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने तथा आधुनिक डिजाइन एवं गुणवत्ता मानकों को अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावसायिक उपयोग की भी जानकारी दी गई। कारीगरों को एआई टूल्स की सहायता से उत्पाद डिजाइन, डिजिटल कंटेंट तैयार करने तथा ग्राहकों की पसंद को समझने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान 5 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए मौके पर ही क्यूआर कोड भी जनरेट किए गए। कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र में कारीगरों की व्यवसाय पंजीकरण, सरकारी योजनाओं, ऋण, सब्सिडी, टूलकिट एवं एआई टूल्स से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में एमएसएमई-डीएफओ हल्द्वानी के सहायक निदेशक विनोद कुमार, संदीप प्रियदर्शी, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिरुद्ध शाह, जिला उद्योग केंद्र, इंडिया पोस्ट आॅफिस, रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर एवं राज्य स्तरीय परियोजना प्रबंधन इकाई के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय कारीगर एवं शिल्पकार उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें