स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

अस्पताल के बाहर फायरिंग में संचालक का बेटा गिरफ्तार, पिस्टल और फॉर्च्यूनर बरामद

अस्पताल के बाहर फायरिंग में संचालक का बेटा गिरफ्तार, पिस्टल और फॉर्च्यूनर बरामद

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के बाहर कहासुनी के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी हॉस्पिटल संचालक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ शामली और बिजनौर में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, छह अक्तूबर की रात करीब 10:10 बजे थानाभवन क्षेत्र के गांव सुंटा रसूलपुर निवासी सुहैब अपनी भाभी को देखने के लिए आदर्श मंडी क्षेत्र स्थित अस्पताल आया था। अस्पताल के बाहर सुहैब और उसके परिजनों की हॉस्पिटल संचालक के बेटे आर्यन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आर्यन ने फायरिंग कर दी। इसके बाद आर्यन फॉर्च्यूनर कार से मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में सुहैब की तहरीर पर आदर्श मंडी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी आर्यन पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम भरेरा, थाना कोतवाली नगर, बिजनौर, हाल निवासी एमएसके रोड, थाना आदर्श मंडी, शामली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें