स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: मुंबई, आंध्र और सौराष्ट्र की बड़ी जीत

आर्यन-कृष्ण के शतक, एन. साई चरण की हैट्रिक; अर्जुन साकपाल ने खेली नाबाद 87 रन की पारी

अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: मुंबई, आंध्र और सौराष्ट्र की बड़ी जीत
इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान केरल के रोहित कुमार का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मुंबई के कार्तिक कुमार।

  लखनऊ ।  रघुवीर शर्मा  । अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मुंबई, आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। मुंबई ने केरल को छह विकेट से हराया, जबकि आंध्र प्रदेश ने असम को 189 रन और सौराष्ट्र ने उत्तराखंड को 214 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। तीनों मुकाबलों में बल्लेबाजों के शतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई ने केरल को छह विकेट से हराया

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केरल की टीम 24.4 ओवर में 256 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज रोहित कुमार ने 110 गेंदों पर 118 रन की शानदार पारी खेली। मानव कृष्ण ने 67 और थॉमस मैथ्यू ने 61 रन बनाए। मुंबई की ओर से एस. रजा ने तीन और शौर्य राय ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को अभिनव और आयुष ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। अभिनव ने 51 और आयुष ने 74 रन बनाए। इसके बाद अयान ने नाबाद 87 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, जबकि अर्जुन ने 39 रन का योगदान दिया। मुंबई ने 48.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केरल की ओर से ईशान ने तीन विकेट लिए।

आंध्र प्रदेश ने असम को 189 रन से हराया

जीसीआरजी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम 47 ओवर में 277 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज ओबी कृण ने 145 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि सोहन ने 29 रन बनाए। असम की ओर से अमित चौधरी ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 27.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। तुषार रुद्र बोरा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। आंध्र प्रदेश की ओर से साई चरण और ए. करिअप्पा ने तीन-तीन विकेट लेकर असम की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह आंध्र प्रदेश ने 189 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

सौराष्ट्र ने उत्तराखंड को 214 रन से दी शिकस्त

दिन के आखिरी लीग मुकाबले में स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सौराष्ट्र ने खराब शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 344 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आर्यन ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि वत्सल पटेल ने 77 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से श्रीजन रावत ने तीन विकेट हासिल किए।

345 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज महज 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 25.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। श्रीजन रावत ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि मयंक ने 37 रन का योगदान दिया।सौराष्ट्र की ओर से युवराज ने पांच विकेट झटके, जबकि मोहित ने तीन विकेट लेकर उत्तराखंड की पारी समेट दी। सौराष्ट्र ने यह मुकाबला 214 रन से जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें