स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

अम्बेडकरनगर ने प्रदेश में लहराया परचम

विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल

अम्बेडकरनगर ने प्रदेश में लहराया परचम

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी प्रशासनिक मार्गदर्शन में जनपद अम्बेडकरनगर ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासपरक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय स्थान, राजस्व कार्यों में छठा स्थान प्राप्त करने के साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।


यह उपलब्धि मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्रा बंधु, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, कार्यों की नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने विभागीय समन्वय, जवाबदेही और कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनपद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए अपेक्षा की कि सभी विभाग इसी कार्यदक्षता, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें तथा विकास कार्यों को और गति प्रदान करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाएं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें