अल्मोड़ा में 534 टिन अवैध लीसा बरामद, वाहन जब्त

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। वन संपदा की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया। टीम ने लीसा ले जा रहे वाहन को भी कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है, जिसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। डीएफ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि सूचना के आधार पर अल्मोड़ा-नैनीताल बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। इसी दौरान मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे वाहन संख्या यूके 04 सीबी 01569 को टीम ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर 534 टिन लीसा बरामद हुआ। बरामद लीसा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने वाहन समेत बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया। बरामद माल और वाहन को सुरक्षित रखने के लिए लीसा डिपो धौलादेवी, जागेश्वर ले जाने की कार्रवाई की गई। और कहा की अवैध लिसे के खिलाफ हमारा चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



