अधिकांश धान क्रय केंद्र बंद, किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें
सभी क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी, दो केंद्र बंद होने से उठे सवाल

मिर्जापुर/ शाहजहांपुर । विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र में सात धान क्रय केंद्र खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों के सत्यापन और निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी कलान ने लेखपालों की ड्यूटी लगाकर 12 अक्टूबर तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
हैरानी की बात यह है कि मिर्जापुर क्षेत्र के सिंगहा यूसुफपुर और अतरी निजामपुर स्थित धान क्रय केंद्र बंद हैं। ऐसे में आसपास के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूसरे केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पहले बाढ़ और फिर बारिश से फसलों का नुकसान झेल चुके किसानों के सामने अब धान बिक्री का संकट खड़ा होने की आशंका है। सवाल उठ रहा है कि जब दोनों केंद्र बंद हैं तो इनके सत्यापन में क्या रिपोर्ट दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए दोनों केंद्रों को शीघ्र चालू कराने की जरूरत है।
वी-पैक्स चौराबगर खेत समिति भवन
वी-पैक्स मिर्जापुर शाखा कुनिया
वी-पैक्स जरीयनपुर शाखा सिंगहा यूसुफपुर
वी-पैक्स पृथ्वीपुर ढाई समिति भवन
वी-पैक्स अतरी निजामपुर समिति भवन
वी-पैक्स इकरीखेड़ा समिति भवन
वी-पैक्स वानगांव समिति भवन
धान क्रय केंद्रों की जांच की जाएगी दोषी पाया जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
आशुतोष कुमार सिंह (उप जिलाधिकारी कलान)


