स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

अभय, रौनक, वैष्णवी और शिवा ने जीते स्वर्ण पदक

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अभय, रौनक, वैष्णवी और शिवा ने जीते स्वर्ण पदक

 पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जिला एथलेटिक्स संघ, लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुख्य मैदान पर शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में अभय प्रताप सिंह, एनिमा, रौनक पाल, वैष्णवी शर्मा, शिवा यादव और अनुष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कैंट आर्मी के अभय प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की एनिमा झोरा ने बाजी मारी। वहीं, 80 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में एलपीएस के रौनक पाल और बालिका वर्ग में एलपीएस की वैष्णवी शर्मा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। शॉटपुट के बालक वर्ग में शिवा यादव और बालिका वर्ग में एलपीएस की अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। आयोजन में हरीश पाल सिंह, कामता सिंह, हलीमुद्दीन और प्रभाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


आज के मुकाबलों के परिणाम


600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: अभय प्रताप (कैंट आर्मी)
- रजत: अमन कुमार सिंह (एलपीएसएंडसी)
- कांस्य: प्रांशु पटेल (कैंट आर्मी)
2. 600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: एनिमा झोरा (जनता इंटर कॉलेज)
- रजत: अंजलि रावत (एमवीआरए बाजार)
- कांस्य: एंजेल सिंह (एलपीसी)
3. 80 मीटर बाधा दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: रौनक पाल (एलपीएस)
- रजत: अनन्य पाल (न्यू होम)
- कांस्य: हर्ष कुमार (एलपीएस )
4. 80 मीटर बाधा दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)
स्वर्ण: वैष्णवी शर्मा (एलपीसी )
रजत: शिमालिया परवीन (एलपीसी )
कांस्य: ऋचा यादव (एलपीएस, )
5. शॉटपुट (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: शिवा यादव (एसवीपी)
- रजत: मो. आरिश (एसवीपी)
- कांस्य: यश प्रताप सिंह (एलपीएस)
6. शॉटपुट (बालिका वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: अनुष्का शर्मा (एलपीएस )
- रजत: भावी पटेल (एलपीएस)
- कांस्य: अदिति यादव (एलपीएस)
7. लॉन्ग जंप (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: गौरव यादव (जीजीएस)
- रजत: अमन कुमार सिंह (एलपीसी )
- कांस्य: लकी (डीपीएस)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें