स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीजनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: योगीमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनीसंकट में बड़े काम की चीज है डिजिटल अलर्ट!पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्नसंचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, 26 डेंगू और 19 मलेरिया मरीज मिलेगुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन में दिखा देशप्रेम, काशी के हुनर को मिला नया आसमानपीएचसी सिकरारा के चिकित्सा अधिकारी कई दिनों से अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देशफॉरेंसिक जांच में तेजी लाएगा एआई, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरीमीरगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तारअयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीजनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: योगी

आंगन मिलन सेवा में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आंगन मिलन सेवा में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

  • पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा-ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाभाव से कार्य कर रहीं कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा विधानसभा के बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,पोषण तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में इन कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। कर्नाटक ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकतार्ओं का सम्मान वास्तव में उनके समर्पण, सेवाभाव और जनसेवा की भावना का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाती रहें। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री रेखा आर्या के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोविंद सिंह मेहता, दीपक मेहता, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र सिंह कनवाल, प्रेमा देवी, मीना आर्य, वीरेंद्र सिंह मेहता, भगवत सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, सुरेंद्र मेहता, महिपाल मेहता, चंदन मेहता, देवकी देवी, चंपा देवी, किरण आर्य, गंगा देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें