स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारदस महीने पहले केस जीतने के बावजूद 58 पदों की प्रतीक्षा सूची का इंतजार, नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोशश्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाहपुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़ेस्कूल में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा प्रबंधन के गुरबेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शवदीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थियों को मिला प्रथम अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कारमुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणामनेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायलजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारदस महीने पहले केस जीतने के बावजूद 58 पदों की प्रतीक्षा सूची का इंतजार, नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोशश्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाहपुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़ेस्कूल में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा प्रबंधन के गुरबेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शवदीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थियों को मिला प्रथम अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कारमुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणामनेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

26 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं ने दिया धरना, 23 को लखनऊ जाएंगी

26 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं ने दिया धरना, 23 को लखनऊ जाएंगी

बरेली। दो हजार से मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने और कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया। ताहिरा खातून के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की मांग की।धरने के दौरान ताहिरा खातून, विनीता मिश्रा, निशा और रेनू शर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। 

इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में मिलने वाले दो हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को कर्मचारी का दर्जा देकर अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने और उनके काम की समय-सीमा निर्धारित करने की भी मांग उठाई। 

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने पर ठहरने के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे 23 अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगी। वहां हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें