स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलफिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचारजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलफिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचारजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाई

श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाह

श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाह

पायनियर। सोनभद्र/बीजपुर

श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति बीजपुर बाजार 2026 के तत्वावधान में बाजार परीक्षेत्र स्थित सब्जी मंडी परिसर में बने मंदिर के बगल में कराए जा रहे श्री कृष्ण लीला के दौरान शुक्रवार की रात्रि क्षेत्र के 6 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया गया।
समिति के अध्यक्ष बृज किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता ने बताया कि इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों,बाजार के व्यवसायियों एवं संविदाकारों का भरपूर सहयोग मिला है जिससे यह पुनीत कार्य सफल हुआ है। शादी समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मौजूदा उत्तर प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,सह अतिथि समाजसेवी अमरेश तिवारी आदि ने अन्य सहयोगियों के साथ परंपरागत ढंग से किया।

मुख्य अतिथि श्री खरवार ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य के लिए समाज के अन्य लोगों को भी बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। सह अतिथि श्री तिवारी ने शादी समारोह सहयोग राशि देने के उपरांत अपने संबोधन के जरिए यह भी घोषणा की कि परिसर में बने हुए मन्दिर के सुंदरीकरण के कार्य की शुरुआत होते हीं उनके द्वारा मंदिर समिति को पचास हजार रुपए की धनराशि भी दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की टुकड़ियां लगी रही। संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लल्लन सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा सिंह के साथ ही अन्य व्यवसायी उपस्थित थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें