स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच

सौरव गांगुली के साथ करेंगे काम, पहली बार औपचारिक रूप से कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को आईपीएल-2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मुख्य कोच सौरव गांगुली की नियुक्ति के एक सप्ताह बाद फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की। युवराज पहली बार औपचारिक रूप से किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 44 वर्षीय युवराज ने फ्रेंचाइजी से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वह गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने टीम की सफलता में योगदान देने की उम्मीद जताई।

युवराज 2015 में भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे और सत्र के सभी 14 मैच खेले थे।युवराज भारतीय क्रिकेट के कई युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शक भी रहे हैं। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ उन्होंने काम किया है। खराब फॉर्म के दौरान ऋषभ पंत भी उनसे सलाह ले चुके हैं। पंत अब दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक पार्थ जिंदल ने युवराज का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव, जीत का नजरिया और खिलाड़ियों से तालमेल बनाने की क्षमता टीम के लिए अहम होगी। दिल्ली कैपिटल्स को अब भी अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है। टीम 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले दो सत्रों में भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें