स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबक

हेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत मंगलवार को चंद्रिका देवी रोड स्थित जीसीआरजी कॉलेज के सामने महिला थाना लखनऊ द्वितीय और बीकेटी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। कॉलेज की एनसीसी कैडेटों एवं छात्राओं ने पुलिस के साथ मिलकर बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। 

इसलिए वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ध्यान रखना जरूरी है। अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा,सम्मान,अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस की मदद लेने की अपील की।

 छात्राओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112,वीमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति,महिला हेल्प डेस्क,एंटी रोमियो स्क्वॉड,पिंक बूथ और पिंक स्कूटी के माध्यम से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें