ऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

- बनभूलपुरा पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान 190 नशीले इंजेक्शन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा मजार के पीछे चेकिंग के दौरान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23), निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके लाल रंग के बैग से 95 बुप्रेनॉर्फिन और 95 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एएनटीएफ टीम कुमाऊं परिक्षेत्र उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और कांस्टेबल इसरार अहमद शामिल रहे।



