स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

बुधवार को दोनों भाइयों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

अमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

 पीलीभीत । अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चार साल के आय-व्यय का हिसाब मांगने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल, अवैध तमंचा, दो कारें और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। उधर, दो सगे भाइयों अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।


मंगलवार को अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के शवों का पीलीभीत में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि मोहित गुप्ता के शव का बरेली में पोस्टमार्टम हुआ। फायरिंग में अंकित और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित ने बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चार साल के आय-व्यय का हिसाब मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। 12 अक्टूबर की रात करीब सवा नौ बजे कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

मृतक अंकित के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर पर छह नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना से तीन दिन पहले भी अंकित और मोहित की कौशल गुप्ता से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने दुकान के सामने पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर हमला कर दिया।


तहरीर में कौशल गुप्ता और संतोष कुमार पर गोली मारने समेत अन्य आरोपियों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। बुधवार को संतोष कुमार गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता और कौशल गुप्ता को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तथा कांस्टेबल अंकुर कुमार, आकाश मान और जॉनी यादव शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें