स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत

पिता की गुमटी के पास बैठा था मासूम, ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान हुआ हादसा, चालक हिरासत में

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-सात में मंगलवार शाम नगर निगम के ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा अपने पिता की गुमटी के पास बैठा था। ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकीपुरम पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बाराबंकी के घुंघटेर निवासी रामू कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। उनका बेटा कृष्णा (आठ) मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सेक्टर-सात स्थित सूर्या एकेडमी के पास पिता की गुमटी के किनारे बैठा था। 

इसी दौरान नगर निगम का कटिंग ट्रैक्टर (यूपी 32 केएन 1670) पीछे आया और कृष्णा उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। केजीएमयू में डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा पहली कक्षा का छात्र था। वह तीन बहने राधिका, अन्नू, मन्नूमें इकलौता भाई और परिवार में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान के पीछे एक प्लॉट वाले व्यक्ति का ट्रैक्टर था। ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों पर नशे का आरोप लगा।

 ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही तेजी से पीछे गया और कृष्णा चपेट में आ गया। लोगों ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया, जो नगर निगम में संविदाकर्मी है। नशे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें