स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

व्यापार मंडल ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का किया अभिनंदन

व्यापार मंडल ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का किया अभिनंदन

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भारत सेवा ट्रस्ट में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बरेली के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में उठाने की अपेक्षा जताई।प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली के लिए यह गौरव की बात है कि लंबे समय से राज्यसभा में शहर का प्रतिनिधित्व नहीं था।

 अब श्रुति गंगवार युवा महिला प्रतिनिधि के रूप में और धर्मपाल सिंह अनुभवी राजनेता के रूप में बरेली का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रुति गंगवार आईआईटी की मेधावी प्रतिभा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में उनके सुझाव महत्वपूर्ण साबित होंगे।राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि बरेली के लोगों का स्रेह उन्हें सदैव मिलता रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का विश्वास उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बरेलीवासियों ने उनसे जो अपेक्षाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगी।महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि अर्बन कोआॅपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद व्यापार मंडल ने श्रुति गंगवार को पहली बार आमंत्रित किया था।

 उसी समय पदाधिकारियों को विश्वास हो गया था कि वह भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए चुना है।प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने भारत सेवा ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने सेवा के माध्यम से देशभर में अपनी अलग पहचान और विश्वास कायम किया है।स्वागत समारोह में दुर्गेश खटवानी, दर्शन लाल भाटिया, मनमोहन सब्बरवाल, मयंक अग्रवाल, ईशान गुप्ता, मुकेश खटवानी, गिरधारी देवनानी, प्रदीप राजानी, शिरीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, कपिल अग्रवाल, विनय शर्मा, कैलाश मित्तल, अजय सागर मुखिया, सौरभ श्रीवास्तव और आशुतोष गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें