स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारदस महीने पहले केस जीतने के बावजूद 58 पदों की प्रतीक्षा सूची का इंतजार, नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोशश्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाहपुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़ेस्कूल में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा प्रबंधन के गुरबेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शवदीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थियों को मिला प्रथम अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कारमुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणामनेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायलजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारदस महीने पहले केस जीतने के बावजूद 58 पदों की प्रतीक्षा सूची का इंतजार, नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोशश्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने कराया छह कन्याओं का विवाहपुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़ेस्कूल में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा प्रबंधन के गुरबेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शवदीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थियों को मिला प्रथम अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कारमुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणामनेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

विकसित भारत के निर्माण में सभी दें अपना योगदान : प्रो. राकेश कुमार सिंह

76़76 फीट की विशाल रंगोली में साकार हुआ विकसित भारत का संकल्प

विकसित भारत के निर्माण में सभी दें अपना योगदान : प्रो. राकेश कुमार सिंह

पायनियर। जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र परिसर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों ने 76़76 फीट की विशाल रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आधारित इस रंगोली में देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय अभियानों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से भारत के विकास की जो तस्वीर प्रस्तुत की है, वह अत्यंत आकर्षक और प्रेरणादायी है। हम सभी को मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकसित भारत में अपना पूरा योगदान देगा। रंगोली के केंद्र बिंदु में रंगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र विद्यार्थियों ने बनाया था। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, खेलो इंडिया,मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, नारी शक्तिझ्रराष्ट्र शक्ति, हरित भारतझ्रस्वस्थ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, नवाचार से विकास, विकास से समृद्धि, मातृशक्तिझ्रराष्ट्रशक्ति, एक भारतझ्रश्रेष्ठ भारत तथा विश्वविद्यालय के लोगो को भी रंगोली में शामिल किया गया। इस रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, खेल, डिजिटल तकनीक, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रंगोली और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अन्नू त्यागी एवं डॉ. कृष्णा सिंह ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र,प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजकुमार, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें