स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विद्युत व्यवस्था जल्द बहाल नहीं पर जनता सड़क पर उतरी तो मै भी रहूंगा शामिल: मसूद आलम खान

विद्युत व्यवस्था जल्द बहाल नहीं पर जनता सड़क पर उतरी तो मै भी रहूंगा शामिल: मसूद आलम खान

श्रावस्ती। सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने आज अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, श्रावस्ती से फोन पर वार्ता कर जनपद में विद्युत व्यवस्था बहाल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि बारिश रुके हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है लेकिन अभी भी श्रावस्ती के करीब 80 प्रतिशत गांवों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है।
शुरुआती समय में विद्युत व्यवस्था बाधित होना दैवीय आपदा का परिणाम हो सकता है लेकिन अब लगातार हो रही देरी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, शिक्षक, छोटे व्यापारी और आम नागरिक सभी प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में घरेलू काम से लेकर खेती-किसानी, पढ़ाई और छोटे-छोटे कारोबार तक प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि उन्होंने लखनऊ में एमडी पावर कॉरपोरेशन से भी फोन पर बात की है और श्रावस्ती की विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कराने की मांग की है।
मसूद आलम खान ने अधिशासी अभियंता से कहा कि जनता में भारी नाराजगी है यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और श्रावस्ती की जनता सड़कों पर उतरने का निर्णय करती है तो मैं भी जनता के हक, अधिकार और न्याय के लिए उसके साथ सड़कों पर उतरूंगा।


उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग के पास पर्याप्त विद्युत पोल उपलब्ध नहीं हैं और उनके पास बजट नहीं है और विभाग अपनी क्षमता के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं है, तो मैं अपने निजी खर्च से एक हजार बिजली के पोल खरीदकर देने को तैयार हूं। बिजली विभाग उन्हें लगाकर 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था बहाल करे। श्रावस्ती की जनता को बिजली चाहिए, आश्वासन नहीं। अब और देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें