स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

उत्तराखंड उत्थान यात्रा के जरिए जनता की भावनाओं को जानेगा यूकेडी

उत्तराखंड उत्थान यात्रा के जरिए जनता की भावनाओं को जानेगा यूकेडी

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। रानीखेत में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से उत्तराखंड उत्थान यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता की भावनाओं को समझना और उनकी समस्याओं को जानना है। यह यात्रा द्वाराहाट और भिकियासैंण से होते हुए रानीखेत पहुंची, जहां से आगे अल्मोड़ा के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा के माध्यम से जनता की भावनाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य के भविष्य को लेकर चिंतित है और राष्ट्रीय दलों के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगा। वहीं, यूकेडी के संयोजक काशी सिंह ऐरी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय दलों में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उत्तराखंड उत्थान यात्रा में शामिल यूकेडी कार्यकर्ता दीपा नेगी ने माताओं और बहनों से अपील की कि वे उत्तराखंड के हितों के लिए यूकेडी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें