स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारी खर्च के साथ निवेश में संतुलन बनाए रखना जरूरी : हर्ष गुप्तालायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथत्योहारी खर्च के साथ निवेश में संतुलन बनाए रखना जरूरी : हर्ष गुप्तालायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथ

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋण

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋण

मुुनिकीरेती/तपोवन। (रजनी गोयल)

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की तपोवन शाखा ने साहसिक पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल की है। 30 अक्टूबर को बैंक की ओर से गंगा राफ्टिंग व्यवसाय के विस्तार के लिए शिवालिक गंगा एडवेंचर के प्रोपराइटर शुभम नेगी को नया राफ्ट खरीदने के लिए ऋण प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती उमानाथ ने नए राफ्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को मजबूती देना भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को और विस्तार देगी।

इस मौके पर शुभम नेगी ने बैंक के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऋण सुविधा से उनके राफ्टिंग व्यवसाय का विस्तार होगा और पर्यटकों को गंगा में राफ्टिंग का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बैंक की इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही ऋषिकेश के पर्यटन एवं साहसिक खेलों से जुड़े व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की यह पहल स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को अपने व्यवसाय के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें