स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासाएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमर

2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमर

रघुबीर शर्मा । लखनऊ

 वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को पूरी तरह से चुनावी मोड में झोंक दिया है। शनिवार को हज़रतगंज स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय चुनाव कार्ययोजना बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बूथ स्तर के माइक्रोमैनेजमेंट से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर विशाल अभियानों का खाका पेश किया। बैठक का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन एवं नमन के साथ हुआ और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने किया।

महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में कार्य करेंगे:तावड़े

​बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह से माइक्रोमैनेजमेंट का चुनाव है और यदि समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, तो भाजपा 2017 से भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति तथा जिला व विधानसभा स्तर पर चुनाव व्यवस्था समितियों का गठन तुरंत पूरा किया जाए। महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। तावड़े ने निर्देश दिया कि विधानसभा प्रभारी और विस्तारक मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यों की बैठकें तुरंत शुरू करें तथा शक्ति केंद्रों पर अपना प्रवास सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पार्टी घर-घर संपर्क अभियान के तहत हर 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपेगी और इसके तहत महिला, युवा, नए मतदाता, किसान, छोटे व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से सीधा संवाद साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर पार्टी के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा जाएगा तथा सरकार के कड़े निर्णयों, विकास, सुरक्षा और राष्ट्र की आर्थिक व सामरिक उन्नति पर जनता के बीच व्यापक चर्चा की जाएगी।

3 नवंबर से प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी: पंकज चौधरी

​प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को जोड़ना सिखाया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 नवंबर से प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी। पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने का सबसे अचूक मंत्र हमारा बूथ और मतदाता हैं, इसलिए मतदाता सूची सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण अभियान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 1,918 मंडलों में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैनात की जा रही है और ग्रामसभा स्तर पर चौपाल, सामाजिक समरसता और जन-संवाद के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समय कम है और लक्ष्य बड़ा है, इसलिए 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपनी पूरी क्षमता झोंक देनी होगी।

दीपावली से पूर्व निकलने वाली क्षेत्रीय पदयात्राओं में कम से कम 25 हजार का जनसमूह जुड़ेगा: धर्मपाल

​प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि दीपावली से पूर्व सबसे प्रमुख कार्यक्रम क्षेत्रीय पदयात्राएं हैं, जिनमें प्रत्येक यात्रा में कम से कम 25 हजार लोगों का जनसमूह शामिल होगा। उन्होंने आगे की योजना साझा करते हुए कहा कि दीपावली के बाद पार्टी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटेगी और युवाओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों तथा पूर्व पार्षदों की सूची तैयार कर उन्हें सांगठनिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। धर्मपाल सिंह ने बताया कि रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, चाय, पान, किराना और सब्जी विक्रेताओं समेत सूक्ष्म कारोबारियों को भी सूचीबद्ध कर उनसे सीधा संपर्क साधा जाएगा ताकि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जा सके। ​इस बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा, डॉ. प्रदीप वर्मा,नीरज सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें