स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

विज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

विज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

मुनि की रेती। (रजनी गोयल)

श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 11 के छात्र आदित्य के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पूर्णानंद विद्या निकेतन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने आदित्य को मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आदित्य ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया और शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भरोसा दिलाया कि विद्यालय के विकास और स्टाफ के कल्याण के लिए वह हर परिस्थिति में विद्यालय परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रधानाचार्य अजीतपाल सिंह ने समिति अध्यक्ष के निरंतर सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आदित्य की सफलता का श्रेय पूज्य गुरुदेव श्री गुरु प्रसाद जी एवं आदि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा को देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार उनके बताए सत्य, निष्ठा और ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम में आदित्य के मार्गदर्शक शिक्षक कुलदीप बिष्ट, शिक्षिका प्रतिभा पंवार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।   

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें