स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारी बारिश से नई बस्ती कोठीपुर गांव जलमग्न, दर्जन भर घरों में घुसा पानीबारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तभारी बारिश से नई बस्ती कोठीपुर गांव जलमग्न, दर्जन भर घरों में घुसा पानीबारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

तीन दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

तीन दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

  • मोबाइल और इनवर्टर हुए डिस्चार्ज, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

पायनियर संवाददाता। श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच जिगना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। मोबाइल फोन और इनवर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। घरों में पंखे, रोशनी समेत बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरण बंद हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली न आने से इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।

बिजली संकट का असर बाजार के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। बिजली से संचालित दुकानों और छोटे कारोबारियों के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। लगातार तीन दिनों से आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिगना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या पहले भी सामने आती रही है। लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती को लेकर भी उपभोक्ता परेशान रहे हैं। बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

राम प्रकाश, कल्लू, सोनू, आमिर हसन समेत अन्य स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बीच लगातार बिजली गुल रहने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें